Business News

नेशनस्टार अब मिस्टर कूपर के ब्रांड नाम से जाना जाएगा

Business Wire India

नेशनस्‍टार मोर्गेज होल्डिंग्‍स इंक. (Nationstar Mortgage Holdings Inc.) (NYSE: NSM) (“नेशनस्टार”) ने अपनी ऋण सेवा और उत्पत्ति परिचालन के लिए सोमवार को आधिकारिक रूप से अपने नए नाम, मिस्टर कूपरSM का अनावरण किया. यह नया नाम कंपनी के 3 मिलियन से भी अधिक ग्राहकों के लिए ऋण प्रक्रिया को अधिक लाभकारी बनाने के प्रति समर्पण की वास्तविक अभिव्यक्ति है।

नेशनस्टार के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जय ब्रे ने कहा, “हमें आधिकारिक रूप से मिस्टर कूपर बनने पर अत्यंत खुशी हो रही है और हम अपनी व्यावसायिक कार्यपद्धतियों के रूपांतरण का प्रयास जारी रखेंगे। हमने आत्म-निरीक्षण किया, और महसूस किया कि गृहस्वामियों तथा अपना घर लेने के अभिलाषी लोगों के साथ भरोसा कायम करने के लिए, हमारे संगठन और हमारे उद्योग में बदलाव की जरूरत है। मिस्टर कूपर एक अतुलनीय ग्राहक अनुभव का निर्माण करने की दिशा में हमारी रूपांतरण प्रक्रिया का प्रतीक है।” 

महज ब्रांड नाम में परिवर्तन से कहीं अधिक, कंपनी ने अपने कर्मीदल, प्रौद्योगिकी और कार्यपद्धतियों में भी भारी निवेश किया है, ताकि ग्राहकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सर्वश्रेष्ठ देखभाल, पारदर्शिता और बाधारहित सेवा का अनुभव प्राप्त हो सके।
 
ग्राहक अनुभव :
  • कंपनी ने समय पर भुगतान के लिए सभी ऑनलाइन लेन-देन के शुल्कों को समाप्त कर दिया है, जिससे ग्राहकों को बेहतर अनुभव होगा.
  •  à¤‡à¤¸à¤•े अतिरिक्त, केवल पिछले एक वर्ष में सम्पूर्ण कंपनी में कर्मीदल के सदस्यों ने 50,000 घंटों से अधिक का बढ़ते क्रम में ग्राहक अनुभव प्रशिक्षण प्राप्त किया. इस तरह उनमे से प्रत्येक के पास अब मिस्टर कूपर की परम्परा के अनुसार सेवा देने के लिए आवश्यक साधन और संसाधन उपलब्ध हैं।​
साधन एवं प्रौद्योगिकी:
  • मिस्‍टर कूपर शोध एवं विकास में निवेश कर रहा है, और निजी एवं विशिष्‍ट अनुभव के साथ नवीनतम तकनीक को लेकर आ रहा है। सबसे प्रमुख पूरी तरह से सुधारी गई उपयोक्‍ता-हितैषी वेबसाइट पर कंपनी मिस्‍टर कूपरTM से स्‍ट्रीट स्‍मार्ट्सTM को शुरू करेगी। यह एक डिजिटल होम लोन सलाहकार है जोकि कंपनी की वेबसाइट एवं मोबाइल ऐप्‍प पर ग्राहक के ऋण, घर और आस-पड़ोस पर विशिष्‍ट जानकारी प्रदान कर सकता है।
  • निकट भविष्‍य में, मिस्‍टर कूपर एक नई आकर्षक तकनीक भी लॉन्‍च करेगा जिससे मौजूदा ग्राहकों एवं संभावित गृहमालिकों को अपनी घरेलू आमदनी  को अनुकूल बनाने में मदद मिलेगी।
  • मिस्‍टर कूपर द्वारा घर खरीदारों एवं विक्रेताओं को अनूठी सेवा की पेशकश की जा रही है जोकि उनके क्षेत्र में काबिल स्‍थानीय रियल इस्‍टेट एजेंटों के समूह तक पहुंच प्रदान करेगी। साथ ही उन्‍हें घर की खरीदी या बिक्री के दौरान नकदी पर छूट भी दी जा सकती है।
मिस्‍टर कूपर होम रिवार्ड्स क्रेडिट कार्ड:
  • मिस्‍टर कूपर के ग्राहक जल्‍द ही क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने में सक्षम होंगे। यह कार्ड पारितोषिक की पेशकश करता है और इसे मिस्‍टर कूपर के साथ उनके गृह ऋण के मूल बैलेंस पर लागू किया जायेगा।
नाम के विकल्‍पों को भलीभांति जांचने के बाद, मिस्‍टर कूपर के नाम का चुनाव किया गया है। यह गृह ऋण सेवाओं एवं उधारी की अगली पीढ़ी को परिलक्षित करता है। यह ग्राहकों की गृह ऋण कंपनी के साथ अधिक निजी संबंध की पेश करता है। इसके द्वारा ग्राहक की महत्‍वपूर्ण भूमिका को पहचाना जाता है और इस तरह एक सकारात्‍मक गृह ऋण अनुभव प्रदान करने की वकालत करता है।

ब्रे ने कहा, ''“गृहस्‍वामित्‍व के सपने को जीवंत बनाये रखने के हमारे उद्देश्‍य द्वारा संचालित, हमारे सभी 7,000 टीम सदस्‍य मिस्‍टर कूपर के मुख्‍य मूल्‍यों को साकार करने के लिए हर दिन प्रयासरत रहते हैं। हम सेवाओं को प्रदान करने के लिए अपनी यात्रा को जारी रखेंगे।”

चेन्‍नई में मिस्‍टर कूपर की टीम

नेशनस्‍टार ने 2015 के अंत में चेन्‍नई, भारत में अपना परिचालन आरंभ किया था और फिलहाल मिस्‍टर कपूर टीम में 600 लोग काम करते हैं। यह सभी कर्मचारी उत्‍पाद विकास, तकनीक और कॉर्पोरेट कार्यों को सहयोग करते हैं। मिस्‍टर कूपर के लॉन्‍च का जश्‍न मनाने के लिए, रमेश लक्ष्‍मीनारायण, एक्‍जीक्‍यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ बिजनेस एवं एनालिटिक्‍स ऑफीसर, चेन्‍नई कार्यालय का दौरा करेंगे।

लक्ष्‍मीनारायण ने कहा, “''तकनीकी विकास और प्रक्रिया अभियांत्रिकी पर केंद्रण के साथ, चेन्‍नई में हमारी टीम मिस्‍टर कूपर के लिए हमारे रूपांतरण में एक अर्थपूर्ण एवं महत्‍पूर्ण भूमिका निभाती है।” “हमारे ग्राहक अपने मोर्गेज को डिजिटल माध्‍यम से प्रबंधित करना चाहते हैं। इसलिए हम हमारे ग्राहकों को बेहतर गृह ऋण अनुभव प्रदान करने के लिए नवीनतम तकनीक का इस्‍तेमाल कर उपकरणों का निर्माण कर रहे हैं।”

ब्रांड रूपांतरण के बारे में अधिक जानने के लिए ग्राहक www.mrcooper.com पर जा सकते हैं। दूसरे नेशनस्‍टार मोर्गेज होल्डिंग्‍स इंक ब्रांड जोकि प्रभावित नहीं होंगे और अपने मौजूदा ब्रांडनाम के अंतर्गत काम करते रहेंगे, में शामिल हैं चैंपियन मोर्गेज और जोम®à¥¤

मिस्‍टर कूपर के विषय में

मिस्‍टर कूपर अग्रस्‍थ मोर्गेज सेवाओं के लिए एक उपभोक्‍ता ब्रांड है और नेशनस्‍टार मार्गेज होल्डिंग्‍स इंक. (NYSE: NSM) द्वारा शुरु किया गया परिचालन है। डल्‍लास, टेक्‍सास में स्थित, मिस्‍टर कूपर देश में एक सबसे बड़ी गृह ऋण सेवा प्रदाता है। इसका ध्‍यान विभिन्‍न प्रकार की सेवायें और ऋण उत्‍पाद, सेवायें और तकनीकें प्रदान करने पर केन्द्रित है ताकि गृह ऋण की प्रक्रिया को अधिक पारितोषक और कम परेशानी वाला बनाया जा सके। नवीनतम खबरों एवं जानकारी के लिए कृपया देखें www.mrcooper.com

नेशनस्‍टार मोर्गेज होल्डिंग्‍स इंक

डल्‍लास, टेक्‍सास में स्थित, नेशनस्‍टार मोर्गेज होल्डिंग्‍स इंक. (NYSE: NSM) गुणवत्‍तापूर्ण सेवा, उद्भव और लेनदेन आधारित सेवायें मुहैया कराती है। यह मुख्‍य रूप से संयुक्‍त राष्‍ट्र में एकल परिवार के आवासों से संबंधित हैं। नेशनस्‍टार के विषय में नवीनतम खबरों एवं जानकारी के लिए www.nationstarholdings.com पर जायें।

स्रोत à¤°à¥‚पांतर businesswire.com à¤ªà¤° à¤¦à¥‡à¤–ें: https://www.businesswire.com/cgi-bin/mmg.cgi?eid=51672993&lang=en
 
संपर्क :
नेशनल स्‍टार मोर्गेज होल्डिंग्‍स इंक.
क्रिस्‍टन रेयेन्‍गा
MediaRelations@nationstarmail.com